Straw Pipe Making Business स्ट्रॉ पाइप बनाने का बिजनेस

0 0
Read Time:4 Minute, 28 Second

straw pipe, straw pipe making business, straw pipe business, how to start straw pipe business, straw pipe making machine price, small business idea, business idea, straw pipe,स्ट्रॉ पाइप, स्ट्रॉ पाइप बनाने का बिजनेस,स्ट्रॉ पाइप बिजनेस आईडिया   

 

आज आधुनिक भारत में सभी होटल, छोटे – बड़े रेस्टोरेंट, ढाबों एवं ज्यादातर घरों में बच्चों द्वारा कोल्ड कॉफ़ी, कोल्ड ड्रिंक आदि ठन्डे पेय पदार्थ पीने के लिए स्ट्रॉ पाइप का प्रयोग किया जाता है। इन पेय पदार्थों की शोभा बिना स्ट्रॉ के अधूरी रहती है। स्ट्रॉ पाइप दो प्रकार के होते हैं। कागज़ के स्ट्रॉ पाइप और प्लास्टिक के स्ट्रॉ पाईप, जिनमें कागज के स्ट्रॉ में टूटने का खतरा होने के कारण प्लास्टिक के स्ट्रॉ पाइप का ज्यादा उपयोग किया जाता है।

हालांकि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है। फिर भी इसकी उपयोगिता एवं बढ़ते चलन को देखते हुए कम पैसे में शुरू होने वाले इस उद्योग को स्थापित करके अच्छी कमाई की जा सकती है। यदि आप को भी 10 लाख के अन्दर किसी उद्योग को स्थापित करने के विकल्प की तलाश है। तो आइये जाने स्ट्रॉ पाइप बनाने के बिजनेस की संक्षित जानकारी।

 

 

 

 

Space For Straw Pipe business स्ट्रॉ पाइप बनाने के लिए जगह

इस बिजनेस को आप किसी भी जगह पर जहाँ पानी, बिजली और परिवहन की सुविधा उपलब्ध हो शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 75 वर्ग मीटर जगह की आवश्यकता होगी। जिसमें ऑफिस, मशीन  कच्चा माल एवं तैयार माल रखने और पैकिंग की सामग्री के लिए जगह बनानी होगी।

Raw Material For Straw Pipe business स्ट्रॉ पाइप बनाने के लिए कच्चा माल

  • प्लास्टिक बीड्स  
  • कलररेंट  (जिस कलर का आपको स्ट्रॉ पाइप बनाना है उस रंग का चयन करना होगा)।

 Straw Pipe Making Machine Price स्ट्रॉ पाइप बनाने की माशीन एवं कीमत

  • स्ट्रॉ पाइप मेकिंग मशीन की कीमत लगभग रूपए 5.50 लाख से शुरू होती है।
  • स्ट्रॉ पाइप कटिंग मशीन की कीमत लगभग रूपए 50 से 60 हज़ार से शुरू होती है।

Straw Pipe Packing स्ट्रॉ पाइप की पैकिंग

टूटने का खतरा कम होने के कारण इसकी पैकिंग के लिए किसी विशेष विधि की आवश्यकता नहीं होती है। इस उत्पाद को प्लास्टिक की थैली में पैक किया जा सकता है।

Straw Pipe Business License बिजनेस के लिए लाइसेंस

  • आपको अपने क्षेत्र के नगर निगम से बिजनेस शुरू करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना होगा।
  • सूक्षम, लघु एवं माध्यम उद्योग (MSME) के अंतर्गत अपने बिजनेस को रजिस्टर करवाना होगा।

 

Total cost of Starting Straw Pipe Industry स्ट्रॉ पाइप का उद्योग शुरू करने की कुल लागत

इस बिजनेस को शुरू करने में कुल लागत लगभग रूपए 10 लाख आएगी। जिसमें लगभग 7 लाख रु से मशीन की कीमत शुरू होती है। 50 हज़ार कच्चे माल का खर्च, जगह का किराया, पानी एवं बिजली का बिल,स्टाफ की सैलरी, ऑफिस फर्नीचर और अन्य खर्च शामिल है।

 

स्ट्रॉ पाइप बनाने की मशीन की कीमत जानने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

लेख के स्त्रोत की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

अन्य लेख पढ़े :

 

टी-शर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस

 

इरेज़र (रबड़) बनाने बिजनेस

 

बाल पेन बनाने का बिजनेस

 

 

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
असमय सफेद बाल होने कारण और बचाव के उपाय Early Age White Hair Causes And Remedy Previous post Early Age White Hair Causes And Remedy असमय सफेद बाल होने कारण और बचाव के उपाय
Aadhar Center Franchise Application Process आधार केंद्र की फ्रेंचाइजी फ्री में लेने की आवेदन प्रक्रिया Next post Aadhaar Center Franchise Application Process आधार केंद्र की फ्रेंचाइजी फ्री में लेने की आवेदन प्रक्रिया

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “Straw Pipe Making Business स्ट्रॉ पाइप बनाने का बिजनेस

Comments are closed.