Ice Cream Making Business आइसक्रीम बनाने का बिजनेस

Ice Cream Making Business आइसक्रीम बनाने का बिजनेस
0 0
Read Time:5 Minute, 2 Second

ice Cream,आइसक्रीम, ice cream making business, आइसक्रीम बनाने का बिजनेस, small business ideas, how to start ice cream making business, ice cream making machine cost, business marketing, business license process,लधु व्यवसाय

 



 

आइसक्रीम का मांग अब साल भर बनी रहती है। हलांकि ठण्ड में इसकी मांग कुछ कम जरुर हो जाती है। फिर भी खाने की चीज होने के कारण इस बिजनेस में घाटे की गुंजाइश कम होती है। इस बिजनेस की शुरुआत कम पूंजी से की जा सकती है। आइसक्रीम की खपत केवल ठण्ड के दिसम्बर और जनवरी महीने में कम रहती है। बाकी साल के दस महीनों में इसकी मांग खूब रहती है।

शादी, पार्टी, होटल के साथ -साथ शेक एवं कोल्ड कॉफ़ी तथा अनेक अवसरों पर आइसक्रीम की मांग बनी रहती है। यदि आप भी पांच से दस लाख तक की पूंजी से किसी बिजनेस को शरू करने का विकल्प तलाश रहें हैं। तो आइये जाने आइसक्रीम के बिजनेस को शुरू करने की जानकारी।  

 

 सामग्री/Raw Material

    • दूध, दूध पाउडर,  मिल्क क्रीम 
    • चीनी, मक्खन, अंडे
    • कलर फ्लेवर , कलर पाउडर आदि 

आइसक्रीम बनाने की मशीन  

    • फ्रिज
    • थर्मोकोल आइस कूलर बॉक्स
    • ब्रिने टैंक
    • कूल कंडेंसर
    • मिक्सर आदि

मशीन की कीमत/ Machine Cost 

    • फ्रिज और मिक्सर को छोड़कर बाकी सभी मशीने आपको लगभग रूपए 2 लाख में मिल जायेगी।
    • फ्रीज और मिक्सर ज्यादा कैपेसिटी की आपको 2 लाख के अन्दर मिल जायेगी।
    • इसके अलावा आइसक्रीम बनाने की आटोमेटिक मशीन की कीमत रूपए 2.10 लाख है इस मशीन के प्रयोग से कम समय में ज्यादा आइसक्रीम बनाई जा सकती है।

आइसक्रीम कंपनी के लिए स्थान का चुनाव 

इस बिजनेस की कंपनी लगाने के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करना चाहिए। जहाँ पर आइसक्रीम की मार्केटिंग भी हो सके। चूँकि इस बिजनेस में बिजली और पानी की आवश्यकता होगी। इसलिए बेहतर होगा किसी शहर में इस व्यवसाय शुरू किया जाय।

लाइसेंस एवं कंपनी का रजिस्ट्रेशन/ License And Company Registration

    • इसके लिए आपको अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन  सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योग के अंतर्गत करवाना होगा।
    • आपको  भारतीय खाध संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण fssai से आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना होगा।
    • अपनी कंपनी के नाम से बैंक अकाउंट खुलवाना होगा।
    • कंपनी का पैन कार्ड बनवाना होगा।

आइसक्रीम को बेचना/ Marketing

आप आइसक्रीम को कार्ट में लोड करवा कर अपनी कंपनी के नाम के साथ बेच सकते है। इससे आप की कंपनी का प्रचार भी होगा। इसके अतिरिक्त यदि आपका बजट कम है। तो किसी होटल, आइसक्रीम पार्लर, कोल्ड कॉफ़ी या शेक की दूकान पर सप्लाई कर सकते हैं।

आइसक्रीम के बिजनेस की कुल लागत 

    • इस बिजनेस में कुल लागत लगभग रूपए  5 लाख से 8 लाख तक आएगी। जिसमें आटोमेटिक मशीन की कीमत 2.10 लाख, सामग्री, जगह का किराया, बिजली एवं पानी का बिल, कर्मचारीयों की सैलरी, आइसक्रीम बेचने की कार्ट का मूल्य, अन्य खर्च आदि।
    • आजकल सरकार द्वारा स्टार्ट अप के लिए लोन की सुविधा सब्सिडी दर पर दिया जा रहा है। आप चाहें तो सरकार की मुद्रा योजना का लाभ ले सकते हैं। 

 

 

आइसक्रीम बनाने की आटोमेटिक मशीन ऑनलाइन खरीदने की जानकारी के लिए लिंक का प्रयोग करिए।

 

कंपनी का रजिस्ट्रेशन सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योग के अंतर्गत करवाने की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए। 

fssai से बिजनेस शुरू करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

अन्य लेख पढ़िए :

नहाने का साबुन बनाने का बिजनेस

म.प्र. कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना

सीएससी में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने का प्रोसेस

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
फैटी लीवर के कारण और उपचार Fatty Liver Causes And Treatment Previous post फैटी लीवर के कारण और उपचार Fatty Liver Causes And Treatment
शिलाजीत के फ़ायदे एवं नुक़सान Advantages and Disadvantages of ShilajIt Next post ShilajIt : Benefits and Side Effects शिलाजीत के फायदे एवं नुकसान

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “Ice Cream Making Business आइसक्रीम बनाने का बिजनेस

Comments are closed.