Ball Pen Making Business बाल पेन बनाने का बिजनेस

Ball Pen Making Business बाल पेन बनाने का बिजनेस
0 0
Read Time:4 Minute, 18 Second

how to start ball pen making business, ball Pen making business, business ideas, ball pen making business, small business ideas, बाल पेन का बिजनेस, बाल पेन के बिजनेस शुरू करने की लागत,

 

पेन दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तु है। इसका उपयोग हर वर्ग के व्यक्ति द्वारा किया जाता है। इसकी मांग कभी कम नहीं होने वाली है। खास बात यह है कि पेन बनाने का बिजनेस आप घर बैठे कम पूंजी से शुरू कर सकती हैं। छोटे पैमाने पर पेन बनाने का उद्योग शुरू करने के लिए किसी बड़े या आटोमेटिक मशीन की जरुरत नहीं होती है।

इस बिजनेस की शुरुआत आप घर के सदस्यों के साथ मिलकर आसानी से शुरू कर सकती/ सकते हैं। पेन बनाना सीखने की जानकारी आप इन्टरनेट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको भी किसी बिजनेस के विकल्प की तलाश है। तो आइये जाने इस लेख के माध्यम से छोटे पैमाने पर पेन बनाने के बिजनेस की जानकारी।

बाल पेन बनाने के बिजनेस के लिए स्थान

इस बिजनेस की शुरुआत आप अपने घर के 10×10 वर्ग फिट के कमरे से कर सकतीं हैं। इसमें आप कच्चा माल तथा तैयार माल रखने के लिए रैक एवं मशीन रखने के लिए 4×8 फीट की टेबल का उपयोग कर सकती है।

बाल पेन बनाने के लिए कच्चा माल एवं कीमत

  • बैरल : ये आपको थोक में 250 पीस की कीमत लगभग रूपए 150 में मिल जायेगी।
  • एडाप्टर : इसकी थोक में 144 पीस की कीमत लगभग रूपए 5 होगी।
  • टिप : इसकी 144 पीस की कीमत लगभग रूपए 35 होगी।
  • ढक्कन (कैप) : 100 पीस कैप की कीमत लगभग रूपए 30 होगी।
  • स्याही (इंक) : इंक आपको रूपए 200 से 350 रूपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल जायेगी।

बाल पेन बनाने की मशीन एवं उसकी कीमत

  • पंचिंग मशीन
  • इंक फिलिंग मशीन
  • सेंट्रीफ्युगिंग मशीन
  • टिप मशीन

उपर्युक्त सभी मशीन आपको लगभग रूपए 30 हज़ार में मिल जायेगी। इन मशीनों के साथ पेन बनाने के उपयोग में आने वाले कच्चे माल की कुछ मात्रा फ्री में मिलती है।

बाल पेन बनाने के बिजनेस की कुल लागत

इस बिजनेस को घर से शुरू करने में लगभग रूपए 60 हज़ार रूपए की आवश्यकता होगी। इसमें रूपए 30 हज़ार मशीन की कीमत, मान लीजिये आप रूपए 10 हज़ार के कच्चे माल से अपने बिजनेस की शुरुआत करेंगी। फिर टेबल मशीन रखने के लिए , अलमारी या रैक तैयार माल एवं कच्चा माल रखने के लिए की कीमत 5 हज़ार और अन्य खर्च मिलाकर कुल रूपए 60 हज़ार के लगभग पूंजी की आवश्यकता होगी।

पेन बनाने के बिजनेस के लिए रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन बॉल पेन बनाने की मशीन खरीदने की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

 

एमएसएमई में उद्योग रजिस्टर करने की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

बिजनेस आइडियाज के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

अन्य लेख पढ़िए :

म.प्र. कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना

 

साइबर कैफ़े खोलकर करिए कमाई

घर बैठे करिए चॉकलेट का बिजनेस

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Home Remedy for Sinus साइनस का घरेलू उपचार Previous post Home Remedy for Sinus साइनस का घरेलू उपचार
How to Prepare Face Wash At Home घर पर फेस वॉश कैसे तैयार करें Next post How to Prepare Face Wash At Home घर पर फेस वॉश कैसे तैयार करें