How to Stop Loose Motion Instantly दस्त रोकने के अचूक घरेलू नुस्खे

How to Stop Loose Motion Instantly दस्त रोकने के अचूक घरेलू नुस्खे
0 0
Read Time:12 Minute, 40 Second

loose motion, दस्त, पेचिस, दस्त रोकने की आयुर्वेदिक दवा, gharelu nuskhe, diarrhea, atisar rog, how to stop loose motion immediately, dast rokne ke gharelu nuskhe, diarrhea ki ayurvedic medicine, jadi- booti se dast ka upchar, diarrhea mein parhej, diet in diarrhea, loose motion mein diet, food to eat in diarrhea disease, food to avoid in diarrhea disease, when to see doctor for loose motion, how to treat diarrhea at home, diarrhea causes, 

 

 

 

 

दोस्तों आज सात्विक जीवन का साक्षात्कार कराती डायरी के 71 वें भाग से आपका परिचय करवाने जा रही हूँ। पिछले भाग में आप मेरी डायरी के पन्नों में संजोये लेख पेट के कैंसर के लक्षण और कारण  से परिचित होने के सफर में शामिल हुए थे। आप सभी के स्नेह और उत्साहवर्धन के लिए मैं ह्रदय से आभारी हूँ। इस भाग में ” दस्त रोकने के अचूक घरेलू नुस्खे ” से आपका परिचय करवा रहीं हूँ।

 

डायरिया की समस्या आमतौर पर गंभीर रोग की श्रेणी में नहीं आती है और सामान्यतः घरेलू उपचार के द्वारा 2 दिनों के अंदर ठीक हो जाती है।

दरअसल शरीर से लगातार पानी बाहर निकलने के कारण पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट मिनरल की कमी हो जाती है। पानी एवं इलेक्ट्रोलिट्स की कमी होने पर मतली,सिर दर्द, ठंड लगकर बुखार एवं कमजोरी की समस्या होने लगती है।

अतः दस्त शुरू होने पर घरेलू उपचार को तुरंत अपनाना शुरू कर देना आवश्यक है। ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए किन्तु यदि पानी के रूप में मल आने की समस्या 2 दिनों से ज्यादा समय तक बनी रहने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर डॉक्टर से बिना देर किये परामर्श लेना आवश्यक है। आइये देखें लूज मोशन तुरंत बंद करने के अचूक घरेलू उपचार की जानकारी।

 

Diarrhea disease Causes डायरिया रोग के कारण 

दस्त या अतिसार को अंग्रेजी में लूज मोशन्स या डायरिया रोग कहते हैं। इस रोग में पानी जैसा मल कई बार होने की समस्या होने लगती है। मल का पानी के रूप में निकलने का कारण आँतों में पानी के अवशोषण क्षमता से अधिक पानी की मात्रा होने पर मल पानी के रूप में निकलने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस प्रकार की समस्या होने के मुख्य कारणों में पाचन तंत्र में बैक्टीरिया, वायरस संक्रमण या खाद्य पदार्थों से एलर्जी होना है। 

 

Home remedies to stop Loose motion दस्त रोकने के घरेलू उपचार

 

  • दही और इसबगोल की भूसी

2 चम्मच इसबगोल की भूसी को दही में मिलाकर खाने से दस्त तुरंत बंद करने में मदद मिलता है। ये आयुर्वेदिक नुस्खा बच्चे, जवान और बूढ़े सभी के लिए रामबाण औषधि का काम करती है।

आयुर्वेद के अनुसार इसबगोल की भूसी पेट के दर्द, आँतो में सूजन एवं खूनी पेचिस, दस्त एवं कब्ज की समस्या दूर करने में रामबाण औषधि का कार्य करती है। ये आँतो को अतिरिक्त पानी अवशोषित करने में मदद करती है।

दही में मौजूद बैक्टीरिया पाचन तंत्र में गुड बैक्टीरिया के स्तर में वृद्धि करने में सहायक होती है। जिससे पाचन तंत्र के संक्रमण को दूर करने में मदद मिलती है।

 

  • अर्जुन की पत्तियों का काढ़ा

अर्जुन की पत्तियों को एक गिलास पानी में उबालें। पानी की मात्रा आधी हो जाने पर छान कर गुनगुना पीने के लिए प्रयोग करें। इसमें शहद भी मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है।

 

  • चीनी, नमक, नींबू और पानी का घोल

पानी को उबाल कर ठंडा कर लें। अब एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक, एक चम्मच चीनी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर घोल बना लें।

इस घोल को पीने से दस्त के कारण पेट में होने वाले मरोड़/दर्द में आराम मिलने के साथ ही शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स  मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से आँतों में बैक्टीरियल संक्रमण और शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

 

  • ओआरएस घोल का प्रयोग

दस्त के कारण शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए बाजार में मिलने वाले ओआरएस घोल को  पीने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।

ओआरएस घोल को घर पर तैयार करने  की विधि –

पानी को उबाल कर ठंडा करने के बाद एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक, एक चम्मच चीनी मिलाकर                घोल तैयार कर सकते हैं।

 

  • पके हुए केले का सेवन

लूज मोशन की शिकायत होने पर हर 2 घंटे में  1 पके केले का सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल केले में पेक्टिन और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है।

पेक्टिन पानी में घुलनशील फाइबर है, जो आँतों को अतिरिक्त पानी की मात्रा अवशोषित करने में मदद करता है। पोटैशियम एवं इलेक्ट्रोलाइट्स मिनरल्स शरीर को हाइड्रेटेड रखने एवं ऊर्जा देने में सहायक होते हैं। जिसके कारण केले का सेवन करने से चमत्कारिक रूप से दस्त रोकने में मदद मिलने के साथ ही शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।

 

  • जीरा, सोंठ एवं पीपली का पाउडर

भुना जीरा, सोंठ और पीपली के चूर्ण की 1 -1 ग्राम मात्रा को एक कप छाछ में मिलाकर पीने से दस्त रोकने में मदद मिलती है।

 

  • चित्रक जड़ी -बूटी

चित्रक जड़ी -बूटी के चूर्ण को छाछ के साथ मिलाकर सेवन करने से दस्त को तुरंत रोकने में मदद मिलती है।

 

  • बिल्व/बेल फल और शहद

बिल्व/बेल के कच्चे फल को टुकड़ों में काटकर आग में भून लें। इसके बाद इसके गुदा के 2 -3 ग्राम मात्रा को खाने से दस्त को तुरंत रोकने में मदद मिलती है।

 

Diet helpful in recovering from Diarrhea  डायरिया से उबरने में मददगार आहार

दस्त होने की शुरुआत होने पर पोटैशीयम,पेक्टिन, प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना आरम्भ कर देना चाहिए। इसके साथ ही लूज मोशन के माध्यम से शरीर से बाहर निकलने वाले पानी एवं इलेक्ट्रोलिट्स मिनरल्स की पूर्ति करने के लिए पानी, जूस, सूप का सेवन थोड़ी – थोड़ी देर में करते रहना चाहिए। जिससे लूज मोशन के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

निम्नलिखित आहार का सेवन किया जा सकता है –

  • पेक्टिन और पोटेशियम से भरपूर फल जैसे – केला, सेब, उबला हुआ कच्चा पपीता।
  • स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ जैसे – चावल की माढ़,उबले हुए आलू एवं शकरकंद।
  • मूँग की दाल का पानी, मूँग दाल की पतली खिचड़ी।
  • इलेक्ट्रोलाइट्स वाले खाद्य पदार्थ, जैसे पालक की सूप, नींबू पानी, नारियल पानी।
  • प्रोबायोटिक्स वाले खाद्य पदार्थ जैस – दही, सेब का मुरब्बा, सेब का सिरका, छाछ/बटरमिल्क।
  • पानी उबालकर ठंडा करने के बाद पीने के लिए प्रयोग करना चाहिए।

 

 

Foods to avoid दस्त में परहेज

  • तला -भुना, मसालेदार एवं देर से पचने वाले गरिष्ट खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना।
  • दालों में उड़द, मटर, चने और अरहर की दालों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कटहल, खीरा, ककड़ी, भिंडी, बैंगन आदि गैस की समस्या पैदा करने वाली सब्जियों के सेवन नहीं करना चाहिए।
  • बेसन से बने खाद्य पदार्थ, बासी खाना, जंक फ़ूड नहीं खाना चाहिए।
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक, अल्कोहल, चाय,कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

उपर्युक्त घरेलू नुस्खे अपनाने एवं खान -पान में परहेज  करने के बाद भी निम्नलिखित समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए –

  • यदि दो दिन के अंदर दस्त की समस्या ठीक न हो।
  • पानी वाले मल के साथ खून आ रहा हो।
  • पेट में तेज दर्द हो।
  • ठंड लगकर बुखार आना।
  • मुँह सूखने और ज्यादा प्यास लगने की समस्या लगातार बनी रहे।

 

अस्वीकरण:

लेख में बताई गयी जानकारी का मकसद प्राथमिक उपचार के तौर रोग के निदान हेतु जागरूकता फैलाना है। किसी भी जड़ी -बूटी का दस्त के उपचार के लिए प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना अनिवार्य है।

 

स्त्रोत :

National institute of diabetes and kidney and digestive diseases

 

Plants used for treatment of diarrhea: An ayurvedic prospective

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

क्या दस्त की समस्या होने पर दही या छाछ का सेवन किया जा सकता है?

हाँ, दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए दही खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया पाचन तंत्र में गुड बैक्टीरिया के स्तर में वृद्धि करने में सहायक होते है। जिससे संक्रामक बैक्टीरिया को दूर करने में मदद मिलती है। किन्तु दही ताज़ी होना आवश्यक है। क्योंकि खट्टी दही खाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

 

डायरिया रोग होने पर क्या खाना चाहिए?

डायरिया की समस्या होने पर पका केला, मूँग दाल का पानी, मूँग दाल की पतली खिचड़ी, चावल का माढ़, अच्छी तरह से पके चावल में दही नमक मिलकर खाया जा सकता है।

 

घर पर ओआरएस /ORS घोल तैयार करने की विधि क्या है?

  • पानी को उबाल कर ठंडा कर लें।
  • इसके बाद एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक और एक चम्मच चीनी मिलाकर घोल तैयार कर लें।

एक लीटर पानी का ओआरएस घोल तैयार करने की विधि –

  • 4 चुटकी नमक
  • 4 चम्मच चीनी
  • 1 लीटर उबला हुआ पानी

सभी सामग्री को मिलाकर घोल तैयार कर लें घोल के  ठंडा हो के बाद पीने के लिए प्रयोग करें।

 

 

अन्य लेख पढ़ें :

 

इन 14 कारणों से हो सकता है पेट दर्द

 

बार-बार पेशाब आने के घरेलू नुस्खे

 

छाती में दर्द के 21 कारण एवं लक्षण

 

 

 

 

 

 

 

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Stomach Cancer Symptoms and Causes पेट के कैंसर के लक्षण और कारण Previous post Stomach Cancer Symptoms and Causes पेट के कैंसर के लक्षण और कारण
Viral Fever : Symptoms, Causes,Precaution and Treatment वायरल बुखार लक्षण,कारण,बचाव एवं उपचार कारण Next post viral fever : Symptoms, Causes,Precaution and Treatment वायरल बुखार लक्षण,कारण,बचाव एवं उपचार

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “How to Stop Loose Motion Instantly दस्त रोकने के अचूक घरेलू नुस्खे

  1. […] soniritu August 8, 2022 August 8, 2022 Home Health Viral Fever : Symptoms, Causes,Precaution and Treatment वायरल बुखार लक्षण,कारण,बचाव एवं उपचार कारण How to Stop Loose Motion Instantly दस्त रोकने के अचूक घरेलू … […]

Comments are closed.