ShilajIt : Benefits and Side Effects शिलाजीत के फायदे एवं नुकसान

शिलाजीत के फ़ायदे एवं नुक़सान Advantages and Disadvantages of ShilajIt
0 0
Read Time:8 Minute, 57 Second

शिलाजीत,shilajit, shilajit ke labh, shilajit ke swasthya labh, shilajit for sex power, shilajit for high bloodpressure, shilajit dimag ke liye labh, shi;ajit ka dose, shilajit ko khane ka tarika, shilajit ki dose sex power ke liye, shilajit for diabetes control, shilajit for stone, shilajit for gathiya rog,शिलाजीत के स्वास्थ लाभ, शिलाजीत एक औषधि,How to Identify Real Shilajit,असली शिलाजीत की पहचान,

 

 

शिलाजीत कसैला, गर्म और वीर्यवर्धक होता है। आयुर्वेद में शिलाजीत को शक्तिवर्धक रसायन कहा गया है। इसमें 80 से अधिक खनिज पाए जाते हैं। जो शरीर के विभिन्न रोगों को दूर करने में फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है।

आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार असली शिलाजीत में गौ मूत्र जैसी गंध होती है। शुद्ध शिलाजीत का औषधि के रूप में सेवन करना महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। शिलाजीत सेक्स पॉवर बढ़ाने की अचूक दवा है। इसके अतिरिक्त अन्य रोगों के उपचार में भी शिलाजीत का उपयोग आयुर्वेद में प्राचीन काल से से किया जाता रहा है। आइये जाने आयुर्वेदिक औषधि शिलाजीत के लाभ की जानकारी।

 

What is Shilajit? शिलाजीत क्या है?

शिलाजीत तारकोल की तरह काला, गाढ़ा एवं चिपचिपा पदार्थ होता है। जो प्राकृतिक रूप से हिमालय पर्वत के चट्टानों में पाया जाता है। शिलाजीत का निर्माण सदियों से पौधों के धीमे अपघटन से विकसित होता आया है। गर्मी के मौसम में सूरज की तेज गर्मी से पर्वत की चट्टानों के धातु अंश पिघल कर रिसने लगते हैं। इसी पदार्थ को शिलाजीत कहते हैं।

 

How to Identify Real Shilajit  असली शिलाजीत की पहचान कैसे करें 

असली शिलाजीत में गौ मूत्र जैसी गंध होती है। इसे लाजते हुए कोयले की आग में रखने से धुआँ नहीं उठता है। कोयले की आग के ऊपर लगातार जलते रहने से यह तरल अवस्था में परिवर्तित होकर बहने लगता है। इसका स्वाद कटु एवं तिक्त मिश्रित कड़वा होता है। 

 

Benefits of Shilajit शिलाजीत के फायदे 

शिलाजीत सेक्स पॉवर बढ़ाने की अचूक दवा होने के साथ हीं अल्जाइमर रोग, गठिया रोग , स्मरण शक्ति बढ़ाने, हाई ब्लडप्रेशर, एनीमिया रोग आदि के उपचार में चमत्कारिक रूप से लाभ पहुँचता है।

स्मरण शक्ति बढ़ाने में लाभकारी है शिलाजीत

शिलाजीत में फुल्विक एसिड नामक एंटीऔक्सिडेंट मौजूद होता है। जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। ये मस्तिष्क की कोशिकाओं में पायी जाने वाले ताऊ प्रोटीन के असमान्य निर्माण को रोकने में मददगार होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार चोट लगने के कारण मस्तिष्क की कोशिकाओं के सूजन और अल्जाइमर रोग में शिलाजीत का औषधि के रूप में प्रयोग कारगर सिद्ध हो सकता है।

शिलाजीत एक सेक्स टॉनिक का काम करता है

शिलाजीत को शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए जाना जाता है। इसे सदियों से सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। शिलाजीत के सेवन से महिलाओं और पुरुषों दोनों की सेक्स पॉवर को बढ़ाने में लाभदायक है। ये दोनों लिंगों के यौन सम्बंधित रोग को दूर करने में प्रभावी होता है। महिलाओं के बाँझपन की समस्या को दूर करने एवं गर्भाधारण को सहज बनाने में सहायक होता है। पुरुषों के शुक्राणु को स्वस्थ बनाने के साथ हीं संख्या में वृद्धि करने में भी सहायक होता है।

एनीमिया रोग में फायदेमंद है शिलाजीत

शिलाजीत में आयरन और ह्यूमिक एसिड पाया जाता है। जिसके कारण शरीर में खून की कमी से होने वाले एनीमिया रोग में शिलाजीत लाभकारी होता है।

ह्रदय स्वस्थ रखने में प्रभावी है शिलाजीत

शिलाजीत एक आहार सप्लीमेंट की रूप में ह्रदय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। ये शरीर में गुड कोलेस्ट्राल के स्तर में वृद्धि करता है। जिससे रक्त में कोलेस्ट्राल नियंत्रित रहती है। फलस्वरूप हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इस प्रकार शिलाजीत ह्रदय रोग में लाभदायक होता है।

गठिया रोग में फायदेमंद

जोड़ो के दर्द अर्थात गठिया रोग में जोड़ों में सूजन हो जाती है। शिलाजीत में मौजूद एंटीऔक्सिडेंट जोड़ों को मजबूत बनाते हैं। इसके अतिरिक्त जोड़ों में रक्त संचार को सक्रीय करने और कोशिकाओं के सूजन को दूर करने के उपचार में सहायक होता है।

मधुमेह रोग में लाभदायक

शोधकर्ताओं के अनुसार शिलाजीत रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में प्रभावी है। ये रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है। ये शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर शरीर को स्वस्थ रखता है।

मूत्र विकार को दूर करने में लाभदायक

शिलाजीत गुर्दे की पथरी एवं पेशाब में जलन की समस्या को दूर करने में प्रभावी होता है। ये गुर्दे की कार्यक्षमता को बढ़ाने एवं मूत्राशय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

Side effects of Shilajit  शिलाजीत के नुकसान

शिलाजीत एक रसायन है। इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा पायी जाती है। जिसके कारण बिना आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श लिए इसका सेवन स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।

इसके उचित मात्रा में सेवन न करने से लौह की अधिकता होने से सम्बंधित रोग हो सकते हैं।

शिलाजीत की तासीर गर्म होने के कारण गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन नहीं करना चाहिए।

शिलाजीत का सेवन बच्चों को नहीं करना चाहिए।

वयस्कों एवं उम्रदराज लोगों के लिए शिलाजीत का सेवन लाभप्रद है। किन्तु बिना डॉक्टर की सलाह के अनुचित मात्रा में इस औषधि के सेवन से शरीर में एलर्जी हो सकती है। इसके अतिरिक्त नकली शिलाजीत के सेवन से भी बचना चाहिए।

 

अस्वीकरण : लेख में दी गयी जानकारी का उपयोग करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की आयु, आहार-विहार एवं स्वास्थ्य स्थिति में भिन्नता होती है। अतः आवश्यक नहीं कि उपर्युक्त नुस्खे सभी लोगों के लिए लाभदायक साबित हों।

 

 

स्त्रोत :

MEDICINAL PROPERTIES OF SHILAJIT A REVIEW

डॉक्टर से सलाह प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

मेरे अन्य लेख पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

बादाम खाने के फायदे और नुकसान

 

कपूर के औषधीय गुण

 

प्याज खाने के स्वास्थ लाभ

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Ice Cream Making Business आइसक्रीम बनाने का बिजनेस Previous post Ice Cream Making Business आइसक्रीम बनाने का बिजनेस
Home Remedies For Wisdom's Toothache अक्ल के दाँत दर्द का घरेलू उपचार Next post Home Remedies For Wisdom’s Toothache अक्ल के दाँत दर्द का घरेलू उपचार

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “ShilajIt : Benefits and Side Effects शिलाजीत के फायदे एवं नुकसान

Comments are closed.