टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक खाद्य पदार्थ Foods for Increasing Low Testosterone Level

टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक खाद्य पदार्थ Foods for Increasing Low Testosterone Level
3 1
Read Time:11 Minute, 25 Second

उम्र बढ़ने के साथ पुरूषों के टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी होना सामान्य है। किन्तु कुछ बीमारियों के उपचार के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं के सेवन, कैंसर के उपचार के लिए कीमोथैरेपी, टेस्टिकल्स में सूजन या अंडकोष विकार के कारण भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर में कमी आ जाती है।

 

टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी होने से शरीर की हड्डियाँ एवं माँसपेशियाँ कमजोर होने लगती हैं। इसके अतिरिक्त स्तंभन दोष या नपुंसकता, वजन बढ़ना, अनिद्रा की समस्या, शरीर के अंगों में बाल कम आना, चिड़चिड़ापन जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है।

 

किसी बिमारी के कारण आयी कमी के लिए डॉक्टर हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी या दवा का सुझाव दे सकते हैं। किन्तु उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में आयी कमी को दैनिक आहार -विहार में बदलाव करने के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। आइये जाने दैनिक आहार में किन खाद्य पदार्थों को शामिल करने से टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।  

 

 

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन क्या है? What is Testosterone Hormone?

  स्तनधारी जीवों में मुख्य रूप से नर के अंडकोष में मादा की अपेक्षा अधिक मात्रा में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का निर्माण होता है। इसे पुरूष सेक्स हार्मोन भी कहते हैं। यह हार्मोन  नर के यौन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त स्पर्म/ शुक्राणु और रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन के लिए भी आवश्यक है। बढ़ते बालकों के आवाज में भारीपन, चेहरे पर बाल/दाढ़ी के विकास, माँसपेशियों की मजबूती के लिए टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित होना आवश्यक है।  

 

 

टेस्टोस्टेरोन कम होने के लक्षण Symptoms of Testosterone Deficiency

 

  पुरूषों में इस हार्मोन के स्तर में कमी आने पर मुख्यतः निम्न लक्षण देखे जा सकते हैं –

  • कामेच्छा में कमी
  • माँसपेशियाँ कमजोर होना
  • दाढ़ी कम आना
  • वजन बढ़ना
  • शरीर में थकान बने रहना

  कम टेस्टोस्टेरोन लेवल को हाइपोगोनडिस्म भी कहा जाता है। सामान्यतः पुरूषों में सेक्स हार्मोन में कमी 45 वर्ष के बाद से आना आम है। एक स्वस्थ पुरूष में टेस्टोस्टेरोन का स्तर में 300 – 1,000 नैनोग्राम प्रति डेसीलीटर (ng/dL) होना चाहिए। 300 नैनोग्राम प्रति डेसीलीटर से कम होने पर डॉक्टर से कम टेस्टोस्टेरोन लेवल के लिए परामर्श करना चाहिए।  

 

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ  Testosterone booster foods

  वैज्ञानिक शोधों में पाया गया है कि विटामिन डी, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को संतुलित बनाये रखने में सहायक है। अतः उम्र बढ़ने के साथ आने वाले टीडी (Testosterone deficiency) की समस्या से बचाव के लिए दैनिक आहार में निम्नलिखित खाद्य पदार्थों को शामिल करना लाभप्रद हो सकता है :  

 

  • अनार 

अनार में मौजूद पोटैशियम एवं एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पुरुषों एवं स्त्रियों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक हो सकती है।

 

वर्ष 2012 में हुए एक शोध अध्ययन के अनुसार – शोधकर्ताओं ने 14 दिनों तक 60 स्वस्थ्य महिला एवं पुरूषों को शुद्ध अनार का जूस पिलाने के बाद सभी प्रतिभागियों के लार/स्लाइवा में टेस्टोस्टेरोन का परिक्षण करने पर पाया गया कि सभी महिलाओं एवं पुरूषों के टेस्टोस्टेरोन स्तर में 24 % तक की वृद्धि हुयी।  

 

  • गहरे हरे रंग की पत्तेदार साग

हरी पत्तेदार साग जैसे – पालक, मेथी, केल आदि में जिंक, कॉपर, आयरन एवं मैग्नीशियम की अधिक मात्रा पायी जाती है। इन पोषक तत्वों में विशेष रूप से मैग्नीशियम शरीर में टेस्टोस्टेरोन बायोएक्टिविटी बढ़ाने में सहायक होती है। क्योंकि मैंगनीशियम खनिज ऑक्सीडेटिव तनाव ( शरीर में फ्री रेडिकल्स की मात्रा बढ़ने और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा में कमी का परिणाम होता है) को कम करता है।

 

एक शोध अध्ययन के अनुसार – ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने वाले पोषक तत्व के सेवन से बढ़ती उम्र में पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।  

 

  • बेर और चेरी 

वर्ष 2020 में किये गए शोध अध्ययन के अनुसार – बेर, रसभरी, स्ट्रॉबेरी एवं चेरी में मौजूद फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट्स ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण टेस्टोस्टेरोन उत्पादक कोशिकाओं की क्षति को रोकने एवं टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने में सहायक होते हैं।  

 

  • प्याज 

वर्ष 2012 में चूहों पर किये गए शोध अध्ययन में पाया गया कि 4 हफ्ते तक प्रतिदिन प्याज का रस पीने से टेस्टोस्टेरोन के स्तर में वृद्धि हुयी। दरअसल प्याज में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट्स, एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा मौजूद होने के साथ ही एंटीइन्फ्लेमेटोरी, एंटीएलर्जिक  गुण पायी जाती है। जिसके कारण कच्चे प्याज के सलाद या रस का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।  

 

  • सीफूड

समुद्री जीव जैसे – ओएस्टर, केकड़ा (crab), क्रेफिश, लॉबस्टर में जिंक की अधिक मात्रा पायी जाती है। शरीर में जिंक खनिज की कमी होने से पुरूषों में नपुंसकता (hypogonadism) विकसित होने की सम्भावना बढ़ सकती है। एक शोध अध्ययन के अनुसार – जिंक की कमी होने पर पुरुष में शुक्राणु के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता में कमी आ सकती है। अतः जिंक से समृद्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन संतुलन में मदद मिल सकती है।  

 

  • अंडे

वर्ष 2019 में सेलेनियम खनिज का पुरुष सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन पर प्रभाव पर किये गए शोध अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरूषों के रक्त में सेलेनियम खनिज की उचित मात्रा मौजूद होती है, उनमें टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होता है। सेलेनियम एक खनिज है, जो कि शरीर में एंटीऑक्ससिडेंट का कार्य करता है। अंडे की जर्दी में सेलेनियम की उच्च मात्रा, प्रोटीन एवं स्वस्थ वसा पायी जाने के कारण अंडे को दैनिक आहार में शामिल करने से टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी की समस्या से बचा जा सकता है।  

  • कोको (Cocoa) उत्पाद

वर्ष 2020 में हुए एक शोध अध्ययन के अनुसार – कोको पाउडर एवं उससे बने उत्पाद में क्वेरसेटिन और एपिजेनिन (quercetin and apigenin) जैसे फ्लेवोनोइड्स की मात्रा मौजूद होती है। जो कि पुरूषों के अंडकोष की लेडिग कोशिकाओं (leydig cells) से टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकती है। अतः कोको पाउडर, कम चीनी वाले डार्क चॉकलेट या चीनी रहित कोको ड्रिंक का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।  

 

 

 

अस्वीकरण : लेख में दी गयी जानकारी टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक पोषक तत्वों का पता लगाने के उद्देश्य से किये गए शोध अध्ययनो पर आधारित है। फिर भी टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए खाद्य पदार्थों की उचित मात्रा, खाद्य पदार्थों से एलर्जी आदि का पता करने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। अन्यथा अन्य स्वास्थ्य  समस्याओं का सामना करने का जोखिम हो सकता है।    

 

 

स्त्रोत : https://ods.od.nih.gov/factsheets/Zinc-HealthProfessional/  

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4115837/  

https://www.endocrine-abstracts.org/ea/0028/ea0028p313  

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC7139932/  

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK532933/    

 

 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए यूट्यूब शॉर्ट्स देखें For more information watch the YouTube shorts below :

 

 

अन्य लेख पढ़िए :  

 

मर्दाना कमजोरी का आयुर्वेदिक उपचार  

 

थायराइड रोग के कारण, लक्षण और स्वयं जाँच की प्रक्रिया  

 

ब्रैस्ट स्व-परीक्षण करने की प्रक्रिया  

 

 

   

       

 

 

 

Foods for Increasing Low Testosterone Level, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन, What is Testosterone Hormone,Symptoms of Testosterone Deficiency, Foods for Boosting Testosterone level, Testosterone level in healthy male, Testosterone ki kami se swaasthya samasya, Testosterone Deficiency effect on health,Testosterone booster foods    

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Brahma kamal a Miraculous Medicinal Plant ब्रह्मकमल एक चमत्कारी औषधीय पौधा Previous post Brahma kamal a Miraculous Medicinal Plant ब्रह्मकमल एक चमत्कारी औषधीय पौधा
एस्ट्रोजेन हार्मोन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ Foods for Increasing Low Estrogen Hormone Next post Foods for Increasing Low Estrogen Hormone एस्ट्रोजेन हार्मोन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक खाद्य पदार्थ Foods for Increasing Low Testosterone Level

Comments are closed.