Health Benefits Of Garlic लहसुन खाने के स्वास्थ्य लाभ

Lahsun khaane ke fayde pics
0 0
Read Time:4 Minute, 45 Second

Garlic, Health Benefits Of Garlic, लहसुन खाने के स्वास्थ्य लाभ, garlic ke nuksaan, lahsun, disadvantage of garlic

 

 

हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में लहसुन का प्रयोग कई बीमारियों की दावा के रूप में किया जाता है। इसे खाली पेट खाने के, शहद के साथ खाने और लहसुन के रस का प्रयोग करने से अनेक बीमारियों दूर होती हैं। यह एक रसायन है। जिसका प्रोयोग हड्डियों को मजबूत करने, पेट की गैस दूर करने, ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करने आदि में किया जाता है। कच्चे लहसुन को खाने से कई बीमारियों से शरीर की रक्षा होती है।

इसका पूर्ण स्वास्थ लाभ लेने के लिए आयुर्वेदिक डाक्टर से सलाह लेने के बाद प्रयोग करना चाहिए। लहसुन का प्रयोग व्यंजानो को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो हम करते हीं हैं। अब आइये कच्चे लहसुन खाने के फायदे को इस लेख के माध्यम से जाने।

 

 

हड्डियों की मजबूती के लिए

आयुवेदिक चिकित्सा पद्धति के अनुसार खाली पेट लहसुन की दो कलियों का रस निकाल कर पीने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं। दरअसल लहसुन में डायलिल डाईस्फाईड यौगिक पाई जाती है। जो हड्डियों को कमजोर करने वाली एंजाइम की मात्रा को कम करता है। जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

हार्ट की बीमारी में लाभदायक

लहसुन शरीर में ब्लड के सर्कुलेशन को नियंत्रित करता है। जिससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है। ये ब्लड के थक्के नहीं जमने देता है। जिससे हार्ट की बिमारी में लाभदायक होता है।

शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली/Immune System बढ़ाने में सहायक

इसमें एंटीआक्सीडेंट, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी 6, मैंगनीज एवं एंटी बैक्टीरियल गुण की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जिसके कारण शरीर स्वस्थ रहता है।

वायरल संक्रमण दूर करने में सहायक

लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण होने के कारण वायरल संक्रमण, खांसी- जुखाम एवं अस्थमा में लाभदायक होता है। लहसुन कफ को निकालने में मदद करता है।

दाँत दर्द एवं मसूड़ों की सूजन दूर करने में सहायक

इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण के कारण दांत दर्द एवं मसूड़ों की सूजन में लहसुन का पेस्ट लगाने से आराम मिलता है।

कैंसर सेल्स के बढ़ने की गति को धीमा करने में सहायक

लहसुनमें एलिल सल्फर यौगिक होने के कारण ये शरीर में कैंसर सेल्स के बढ़ने की गति को धीमा कर देते हैं।

गठिया रोग के दर्द में राहत पहुँचाता है

लहसुन में पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंट और सूजन अवरोधी गुण होने के कारण गठिया रोग से जुड़ी सूजन को कम करने में सहायक होती है अतः गठिया रोग से पीड़ित होने पर डॉक्टर की सलाह से लहसुन का प्रयोग करना फायेदेमंद होता है

 

सावधानियाँ

  • कच्चे लहसुन का प्रयोग गर्भवती महिला को नहीं करना चाहिए।
  • किसी भी स्किन से सम्बन्धी संक्रमण, बुखार एवं सिर दर्द की समस्या होने पर कच्चे लहसुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • लहसुन कई बीमारियों के इलाज में प्रयोग किया जाता है। इसलिए इसके प्रयोग अधिक मात्रा में और कच्चे रूप में करने से पहले डाक्टर की सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है।

 

अधिक जानकारी के लिए लिंक का प्रयोग करे।

 

अन्य लेख पढ़िए :

प्याज खाने के स्वास्थ लाभ

खरबूजे के बीज के स्वास्थ्य लाभ

साइटिका का घरेलु उपचार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
belly fat pics Previous post How To Lose Belly Fat पेट की चर्बी कैसे कम करें
dtdc franchise business pics Next post DTDC Franchise Application Process डीटीसी फ्रैंचाइज़ी एप्लीकेशन प्रोसेस