Nail Making Business कील बनाने का बिजनेस

Nail Making Business कील बनाने का बिजनेस
0 0
Read Time:4 Minute, 2 Second

nail making business, how to start nail making business, nail making business idea, small business idea, business ideas, nail making, कील बनाने का बिजनेस, कील बनाने का व्यापार कैसे शुरू करें, keel ka vyapar 

कील की मांग साल भर बनी रहती है। इसका उपयोग विभिन्न लकड़ी की वस्तुओं, घरों में उपयोग होने वाले पोर्टेबल स्टैंड, बिजली की वायरिंग आदि अनेक स्थानों पर शताब्दियों से होता आया है। कील का अपना एक बाज़ार है ये रोज़मर्रा के उपयोग की वस्तुओं में कहीं न कहीं उपयोग में बनी रहती है। इसको बनाने के लिए विशेष प्रकार की ऑटोमेटिक मशीन का उपयोग किया जाता है।

इस उद्योग में लाभ लोहे के बढ़ते- घटते मूल्य पर निर्भर करता है। फिर भी कील बनाने के बिजनेस में लाभ ज्यादा है। इसकी मांग हमेशा बनी रहने के कारण ये बिजनेस के बेहतरीन विकल्पों में से एक है। तो आपको भी यदि ऐसे हीं बिजनेस के विकल्पों की तलाश है। तो आइये जाने इस लेख के माध्यम से कील बनाने के बिजनेस के बारे में।

कील बनाने के बिजनेस के लिए जगह

कील बनाने के उद्योग को स्थापित करने के लिए लगभग 1000 वर्ग फीट या उससे अधिक जगह की जरुरत पड़ सकती है। जिसमें लोहे के वायर और मशीन रखने के लिए जगह की आवश्यकता होगी।

कील बनाने के लिए कच्चा माल

इसके लिए आपको कील बनाने वाले वायर की जरुरत होगी। विभिन्न प्रकार के कील के लिए अलग -अलग तरीके के वायर मिलते हैं। जैसे – मोटी कील के लिए मोटे वायर और महीन कील के लिए पतले वायर आपको अपनी फैक्ट्री में किस तरह की कील बनाना है, ये तय करने के बाद नेल वायर को खरीदना होगा।

कील बनाने की मशीन का मूल्य

कील बनाने वाली ऑटोमेटिक मशीन की कीमत लगभग रूपए 3 लाख से 4 लाख है। ये मशीन दो सेट में होती है। एक में कील बनती है और दूसरे सेट में पोलिश होने के लिए कील को डाला जाता है। इससे लोहे की कील से जंग हट जाती है और नयी चमकदार कील बनकर बाहर आती है। इस मशीन के द्वारा 1 मिनट में 250 से 300 पीस कील बन जाती है।

उद्योग क रजिस्ट्रेशन

  • इसके लिए आपको अपने बिजनेस को सूक्षम, लघु एवं माध्यम उद्योग के अंतर्गत रजिस्टर करवाना होगा।
  • बिजनेस को शुरू करने के लिए लोकल अथॉरिटी से लाइसेंस लेना होगा।
  • कंपनी के नाम से बैंक अकाउंट खोलना होगा।
  • कंपनी के नाम का पैन कार्ड बनवाना होगा।

कील उद्योग लगाने की कुल लागत

इसके लिए नेल वायर की की कीमत प्रति टन 40 हज़ार रूपए या इससे अधिक हो सकती है। जो कि लोहे के मूल्य पर निर्भर करती है। मशीन की कीमत रूपए 3 लाख से 4 लाख के करीब फिर जगह का किराया, बिजली का बिल और अन्य खर्च मिलाकर लगभग रूपए 8लाख से 10 लाख तक होगी।

कील बनाने का प्रशिक्षण की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

कील बनाने की मशीन की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
कलौंजी के तेल के स्वास्थ लाभ Health Benefits Of Black Seed Oil Previous post कलौंजी के तेल के स्वास्थ लाभ Health Benefits Of Black Seed Oil
Ayurvedic Treatment For Insomnia अनिद्रा की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार Next post Ayurvedic Treatment For Insomnia अनिद्रा की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार