Home Remedy for Sinus साइनस का घरेलू उपचार

Home Remedy for Sinus साइनस का घरेलू उपचार
0 0
Read Time:5 Minute, 45 Second

साइनस का घरेलू उपचार , gharelu nuskhe, sinus ka upchar, घरेलू नुस्खे , साइनस का उपचार,sinus, home remedy for sinus, yoga for sinus relief, साइनस का घरेलु उपचार , gharelu nuskhe, sinus ka upchar

 

साइनसाईटिस की शुरुआत सर्दी -जुखाम से  होती है। लम्बे समय तक सर्दी -जुखाम का बने रहने पर बैक्टीरियल संक्रमण साइनसाईटिस का रूप धारण कर लेती है। इस बीमारी में साइनस में सूजन आ जाती है। जिसके कारण सिर दर्द एवं नाक के आसपास दर्द का अनुभव होता है। इसके अलावा तेज बुखार होने के साथ हीं नाक से हरे रंग का कफ निकलने लगता है। यदि सर्दी -जुखाम की स्थिति लगातार सात महीने से अधिक समय तक बनी रहे, तो क्रोनिक साइनसाईटिस का रूप धारण कर लेती है। 

अतः साइनस के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर हीं इसके रोकथाम के लिए सजग हो जाना चाहिए।साइनस के प्राथमिक उपचार के लिए हमारी रसोईं में भोजन बनाने में उपयोग किये जाने वाले मसाले बहुत कारगर साबित होते हैं। तो आइये जाने साइनस के उपचार के घरेलू नुस्खों की जानकारी।

 

 

साइनस क्या है

हमारे नाक के आसपास , दोनों आँखों के बीच में तथा माथे एवं गालों की हड्डियों के पीछे  हवा से भरी छोटी -छोटी ऊतक (tissue) होती है। जिन्हें साइनस कहते हैं। बैक्टीरियल संक्रमण के कारण इन टिश्यू में फ्लूड (fluid) भर जाती है। जिसके कारण नाक बंद होना, गले में कफ की समस्या होने लगती है।

साइनसाइटिस के लक्षण

  • मुँह से बदबू आना 
  • गले एवं जबड़ों में दर्द होना 
  • रात के वक्त बुखार एवं खाँसी का बढ़ जाना 
  • गले में खराश
  • गले में कफ की समस्या होना 
  • नाक बंद होने के कारण साँस लेने में रुकावट होना

साइनसाइटिस के घरेलु उपचार

  • पुदीने का तेल/ नीलगिरी का तेल /अजवाइन का तेल में से किसी भी तेल की 5 -10 बूँदें गर्म पानी मिलाकर भाँप लेने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इन तेलों में बैक्टीरिया को नष्ट करने और कफ को पतला करने के गुण पाए जाते हैं। जिससे साइनस में तुरंत आराम मिलता है।
  • तिल या सरसों के तेल की 2-2 बूँदें सुबह – शाम नाक के दोनों छिद्रों में डालने से नाक बंद होने की समस्या दूर हो जाती है।
  • लहसुन में सूजन दूर करने का गुण पाया जाता है। लहसुन की दो कलि चबाकर खाने से साइनस से तुरंत आराम प्राप्त होता है।

काढ़ा से साइनस का इलाज

काढ़ा बनाने की विधि

  • 10 -15 तुलसी की पत्तियाँ
  • एक इंच अदरक
  • 5 दाना काली मिर्च
  • शहद 1/2 छोटी चम्मच

अदरक और काली मिर्च को कूट लेना है। फिर एक गिलास पानी में तुलसी की पत्तियाँ, अदरक और काली मिर्च मिलाकर पानी आधी होने तक उबालना है। इसके बाद 1/4 छोटी चम्मच शहद मिलाकर गर्म -गर्म हीं पीना है। इस काढ़े का प्रयोग दिन में दो से तीन बार करने से साइनस में आराम मिलता है।

साइनस में राहत पहुँचाने वाले योगासन

योगासन से शरीर की मांसपेशियों मजबूत होती हैं। साथ हीं मन में नव स्फूर्ति का संचार होता है। योगासन से शरीर के रोगों को दूर करने में सहायता प्राप्त होती है। इन्हीं आसनों में से कुछ आसन साइनस की समस्या में राहत पहुँचाने में मददगार हैं। साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों के प्रयोग के साथ हीं योगासान भी करने से जल्दी आराम पाया जा सकता है।

निम्नलिखित आसन साइनस में आराम पहुँचाने में सहायक होते हैं :

सूर्य नमस्कार : इस आसन को उगते सूर्य की तरफ मुख करके किया जाता है। इस आसन के 12 स्टेप्स होते हैं। इसके नियमित अभ्यास से साइनस की समस्या में आराम मिलता है।

 

अनुलोम – विलोमप्राणायाम : इस योगासन में सांस लेने की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाता है। इसे करने से नाक और गाले में जमी बलगम बाहर निकल जाती है।

 

 

कपालभाती प्राणायाम : इस आसन को करने से सर दर्द और बंद नाक की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है।

 

 

डॉक्टर से सलाह प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

अन्य लेख पढ़ें :

स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक एवं लो कैलोरी फूड्स

भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्राणायाम का प्रभाव

हल्दी के औषधीय गुण 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Home Remedy OF Intestinal Worms पेट में कीड़े का घरेलू उपचार Previous post Home Remedy OF Intestinal Worms पेट में कीड़े का घरेलू उपचार
Ball Pen Making Business बाल पेन बनाने का बिजनेस Next post Ball Pen Making Business बाल पेन बनाने का बिजनेस