Perfume Making Business परफ्यूम बनाने का व्यवसाय

Perfume Making Business परफ्यूम बनाने का व्यवसाय
0 0
Read Time:4 Minute, 27 Second

permfume business, business ideas, perfume manufacturing business,परफ्यूम बनाने का व्यवसाय, परफ्यूम का बिजनेस कैसे शुरू करें, परफ्यूम का बिजनेस

 

अच्छी खुशबू सबके मन को भाँती है। वहीं सबकी मंपसद खुशबू अलग -अलग होती है। भीनी -भीनी खुशबू का प्रयोग शरीर एवं मन को रिलैक्स करने में सहायक होता हैं। प्रत्येक व्यक्ति की चाहत होती है कि उसके शरीर एवं कपड़ों से अच्छी खुशबू आये। इस इच्छा को पूरा करने के लिए पूरी दुनिया में परफ्यूम का बाज़ार साल के बारह महीने गर्म रहता है।

खुशबू के दीवाने महंगी से महंगी परफ्यूम खरीदने से नहीं चूकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करना लाभ की दृष्टि से बिजनेस का एक बेहतर विकल्प है। यदि आप को भी किसी बिजनेस के विकल्प की तलाश है. तो आइये जाने इस लेख के माध्यम से परफ्यूम के बिजनेस को शुरू करने की जानकारी।

 

परफ्यूम के बिजनेस के लिए ट्रेनिंग 

परफ्यूम बनाने में कई प्रकार के रसायनों का उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त खुशबू तैयार करने के लिए रसायनों और उनकी रिएक्शन का ज्ञान होना भी आवश्यक है। इसलिए इस उद्योग में काम करने वाले वर्कर्स भी परफ्यूम बनाने के जानकार होने चाहिए।

 

बिजनेस के लिए जगह 

रासायन का प्रयोग होने के कारण इस बिजनेस को शुरू किसी इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री किराए पर या खरीद कर शुरू करना चाहिए।

 

कच्चा माल 

  • फूल
  • अल्कोहल (शराब)
  • सिंथैटिक रसायन
  • एनिमल सेक्रेशन (पशु स्त्राव)

 

मशीन 

  • परफ्यूम बनाने की मशीन की कीमत रूपए 65 हज़ार से शुरू होती है।
  • परफ्यूम फिलिंग मशीन की कीमत रूपए 1.95 लाख के लगभग है।

 

परफ्यूम को रखने के लिए बोतल को बनवाने का खर्च 

परफ्यूम के लिए आकर्षक बोतल की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको बोतल बनाने वाली कंपनी से संपर्क करके अपने पसंद एवं आवश्यकता अनुसार बोतल को बनाने का आर्डर देना होगा।

 

कुल लागत 

फैक्ट्री का किराया फैक्ट्री के साइज़ तथा शहर में प्रॉपर्टी के कीमत पर निर्भर करेगी। कच्चे माल की लागत आपके बजट पर निर्भर करेगी एवं लेबर चार्जेज लेबर की संख्या पर निर्भर करेगा। ये सब मिलाकर अनुमानित रूपए 2 से 3लाख मान लीजिये। इसके बाद मशीनों की कीमत लगभग रूपए 3 लाख अनुमानित, फिर बिजली एवं पानी का बिल, ऑफिस फर्नीचर, परफ्यूम बोतल और अन्य खर्च मिलाकर लगभग रूपए 15 लाख की लागत आ जायेगी।

 

परफ्यूम के बिजनेस के लिए रजिस्ट्रेशन 

  • इस बिजनेस को शुरू करने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त करना होगा।
  • कंपनी का रजिस्ट्रेशन MSME के अंतर्गत करवाना होगा।
  • कंपनी के नाम का पैन कार्ड बनवाना होगा टैक्स जमा करने के लिए।
  • कंपनी के नाम से बैंक अकाउंट खोलना होगा।

 

परफ्यूम बनाने की मशीन ऑनलाइन खरीदने के लिए लिंक का प्रयोग कर सकते हैं : https://www.indiamart.com/proddetail/perfume-making-machine-15080854397.html

 

 

परफ्यूम फिलिंग मशीन खरीदने के लिए लिंक का प्रयोग कर सकते हैं :

https://dir.indiamart.com/mumbai/perfume-filling-machines.html

 

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

मध्मक्खी पालन एवं शहद बनाने का बिजनेस

क्रेच सर्विस सेंटर का बिजनेस

नूडल्स बनाने का बिजनेस

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Acrylic Button business pics Previous post Acrylic Button Manufacturing Business ऐक्रेलिक बटन मैन्युफैक्चरिंग बिज़नस
Get spotless skin from turmeric face pack हल्दी के फेसपैक से पाइए बेदाग़ निखरी त्वचा Next post Turmeric face pack for spotless skin हल्दी के फेसपैक से पाइए बेदाग़ निखरी त्वचा