Home Remedies for High Blood Pressure हाई ब्लडप्रेशर के घरेलू नुस्खे

Home Remedies for High Blood Pressure हाई ब्लडप्रेशर के घरेलू नुस्खे
0 0
Read Time:5 Minute, 50 Second

high blood pressure, high blood pressure home remedy, garelu nuskhe, blood pressure control ke gharelu upchar, हाई ब्लडप्रेशर, हाई ब्लडप्रेशर के घरेलू नुस्खे

 

हाई ब्लडप्रेशर को ठीक रखने के लिए ज्यादा चिंता करने से बचना चाहिए। कम से कम तीन किलोमीटर की सैर नियमित रूप से करनी चाहिए। सैर करने से स्ट्रेस कम होता है। हरी सब्जियों, फल और अंकुरित मूँग को नियमित आहार में शामिल करना चाहिए।

हाई ब्लडप्रेशर की बीमारी होने के कई कारण हैं जैसे – व्यायाम की कमी, मोटापा, ज्यादा शराब का सेवन, दर्द निवारक गोलियों का ज्यादा सेवन करना, तनावग्रस्त रहना आदि। हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने के लिए निम्न घरेलु नुस्खों को अपनाया जा सकता है।

 

लहसुन का प्रयोग

लहसुन की दो कलि को पीस कर करीब एक चम्मच रस बना लीजिये। फिर लहसुन के रस को खाली पेट नियमित रूप से सेवन करिये।

नियमित रूप से लहसुन का इस प्रकार सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है। इससे ह्रदय रोग से भी बचा जा सकता है। दरअसल लहसुन में रक्त को पतला करने का गुण पाया जाता है। जिससे रक्त का प्रवाह धमनियों में सुचारू रूप से बने रहने में मदद मिलती है।

इसके अतिरिक्त लहसुन शरीर में बनने वाली सोडियम की अतिरिक्त मात्रा को मूत्र के रास्ते उत्सर्जित करने (बाहर निकालने) में मदद करता है। जिससे हाई ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है।

 

छोटी इलायची का पाउडर का प्रयोग

इलायची पाउडर – 1 चम्मच

शहद – 1 चम्मच

गर्म पानी – 1 कप

इलायची पाउडर और शहद को गर्म पानी में मिलाकर नियमित रूप से सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इस मिश्रण का दिन में दो बार सेवन किया जा सकता है।

दरअसल इलायची में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी ओक्सिडेंट गुण पेट में गैस और जलन को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके अतिरिक्त रक्त वाहिकाओं के फैलाव में सहायक होते हैं। जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह नियंत्रित रहता है। इस कारण हाई ब्लडप्रेशर भी नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

 

मेथी दाने का प्रयोग

दो चम्मच मेथी दाने को एक गिलास पानी में कम से कम दो मिनट के लिए उबाल लीजिये। इसके बाद पानी को छान कर निकाल दीजिये। अब मेथी दाने को पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिये। इस पेस्ट का नियमित रूप से सुबह खाली पेट सेवन करिए।

दरअसल मेथी दाने में पोटेशियम और फाइबर की मात्रा अधिक पायी जाती है। पोटेशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित करता है और शरीर में ब्लड के प्रेशर को भी सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।

हाई ब्लडप्रेशर रोग को नियंत्रित रखने के लिए उपर्युक्त नुस्खों में से कोई एक नुस्खा नियमित रूप से अपनाया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित फल एवं सब्जियों को नियमित आहार में शामिल करने से हाई ब्लडप्रेशर के रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है:

 

 

  • नारियल के पानी में पोटेशियम और मैंग्निशियम की मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण ब्लडप्रेशर रोग में नारियल पानी का सेवन फायदेमंद होता है।
  • प्याज में मौजूद एंटी ओक्सिडेंट रक्त के प्रवाह को सुचारू से बनाए रखने में मदद करती है।
  • चुकंदर और मूली में नाइट्रेटस एवं फाइबर की मात्रा पाई जाती है। जो रक्त धमनियों के फैलाव में मदद करता है। जिससे रक्त का प्रवाह शरीर के अंगों में सुचारू रूप से होता है।
  • अदरक रक्त में कोलेस्ट्राल को जमाने से रोकता है। जिसके कारण शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है। गाजर में पोटेशियम की मात्रा रक्त के प्रवाह को नियंत्रित रखने में मदद करती है। जिसके कारण सलाद के रूप इनका सेवन नियमित रूप से करना लाभदायक होता है।

 

डॉक्टर से सलाह प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

 

अन्य लेख पढ़िए :

केले के छिलके खाने के स्वास्थ्य लाभ

इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक की अधिकता हो सकती है नुकसानदायक

रूमी मस्तगी के हैरान कर देने वाले स्वास्थ्य लाभ

 

 

 

 

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Start Cooking Class Business From Home कुकिंग क्लास शुरू करने का बिजनेस Previous post Start Cooking Class Business From Home कुकिंग क्लास शुरू करने का बिजनेस
सफलता पाने का तरीका Way To Get Success Next post सफलता पाने का तरीका Way To Get Success